बांदा, के एस दुबे । मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज ग्राम पचनेही में छात्राओं को शासन द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आकस्मिक सेवा संबंधी नंबरों के बारे में भी बताया। थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पचनेही स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया
![]() |
| जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व पुलिस अधिकारी। |
गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।


No comments:
Post a Comment