बांदा, के एस दुबे । जनपद न्यायाधीश ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नरैनी रोड स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध संवासियों एवं कर्मचारियों को कंबल वितरित किए, ताकि वह ठंड से राहत पा सके, साथ ही उन्हें मकर संक्रांति की शुभ कामनाए भी दी। जिला जज अल्पना शुक्रवार की सुबह नरैनी रोड स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंची, जहां उन्होंने आश्रम के संवासियों को कंबल वितरित किए। उनके द्वारा 110 संवासियों एवं वृद्ध आश्रम के कर्मचारियाें को कंबल प्रदान किए
![]() |
| संवासियों को कंबल वितरित करतीं जिला जज अल्पना। |
गए। सभी के स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए मकर संक्रांति की शुभ कामनाएं दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज श्रीपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी द्वारा भी कंबल प्रदान किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद वृद्ध आश्रम के प्रबंधक श्याम किशोर त्रिवेदी द्वारा जिला जज, न्यायिक अधिकारियों व अन्य गणमान्य लाेगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नाजिर प्रेम कुमार, डीईओ राशिद अहमद, पराविधिक स्वयंसेवक अशोक त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, राहुल कुमार व सचिन आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment