चार बच्चे पैदा करो, वरना बांग्लादेश की तरह मिट जाओगे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, January 16, 2026

चार बच्चे पैदा करो, वरना बांग्लादेश की तरह मिट जाओगे

बच्चों को वेद पढ़ाने की बात कही, कहा कि वेद नहीं पढ़ेंगे तो जावेद और नावेद बनेंगे

पत्रकारों से वार्ता करते हुए चिरपरिचित अंदाज में बोले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर

बांदा, के एस दुबे । बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हवाई जहाज गुरुवार रात चित्रकूट हवाई पट्टी में लैंड हुआ। रात्रि में ही कामदगिरि की परिक्रमा कर बाई रोड बांदा पहुंचे। होटल में विश्राम कर शुक्रवार दोपहर पत्रकारों से मुखातिब हुए। कथा आयोजक प्रवीण सिंह की पीठ थपथपाई। उन्हें सनातन का सच्चा सिपाही करार दिया। फिर चिरपरिचित शैली में हिंदुओं को चेताया। कहा कि चार बच्चे पैदा करो, वर्ना बांग्लादेश की तरह मिट जाओगे। वेद नहीं पढ़ोगे तो बच्चे जावेद और नावेद बनेंगे। उन्होंने कहा, वैदिक शिक्षा के लिए हर जिले में गुरुकुल बनाना भारत सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पत्रकारों से मुखातिब बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

मवई बाइपास पर कथास्थल के समीप एक होटल में ठहरे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों से कहा, हिंदुओं को अपना फोकस संख्या बढ़ाने पर केंद्रित करना होगा। हर हिंदू चार बच्चे पैदा करे। अन्यथा, बांग्लादेश देश की तरह मिट जाओगे। यह चेतने का समय है। नहीं चेते तो परिणाम भयानक होंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा, उनकी कथा में सभी का स्वागत है। लेकिन हम काबा नहीं जाते तो मुस्लिम बाबा के पास काहे आएं। फिर ठहाका भी लगाया। मौजूद लोगों ने जयश्री राम का जयकारा लगाया।

बच्चों को वेदपाठी न बनाया तो ग से गधा पढ़ गधे बनना ही नियति

बांदा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर शास्त्री ने कहा, विदेशी आक्रांताओं ने गुरुकुलों का विनाश कर हमें गहरी चोट पहुंचाई। गुरुकुलों में जो बच्चे ग से गणित पढ़कर गणेश बनते थे, वे अब ग से गधा पढ़कर गधे ही बन रहे हैं। यह स्थिति बदलने की जरूरत है। हर जिले में गुरुकुल स्थापना भारत सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। देश के अमीरों को भी आगे आना चाहिए। वह खुद अस्पताल के गुरुकुल बनवा रहे हैं। बच्चों को वेदपाठी बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages