चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र सहकारी भूमि विकास बैंक चित्रकूट के अध्यक्ष पद पर
भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार योगेन्द्र सिंह ने ब्लॉक परिसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य,पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र ,पूर्व सांसद आर के पटेल, डिस्ट्रिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, महामंत्री आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी उपस्थिति रहे।
योगेन्द्र सिंह के नामांकन एवं उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा-चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और फूल मालाओं से लादकर उन्हें बधाईयाँ दी।
जिलाध्यक महेंद्र कोटार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योगेन्द्र सिंह के अध्यक्ष बनने से बैंक को नयी ऊर्जा मिलेगी। ग्राहक और बैंक के बीच समन्वय संवाद और प्रभावी होगा।
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।पूर्व सांसद आर के पटेल ने कहा कि सहकारी संगठनों पर कार्यकर्ताओं के विस्तार से भाजपा सशक्त हो रही है।पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा में ही सम्भव है कि कार्यकर्ता सभी जगह समायोजित होता है।
डीसीबी चेयरमैन चुनाव के संयोजक पंकज अग्रवाल ने कहा कि सहकार से ही समृद्धि आएगी
जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय जी ने कहा कि योगेन्द्र सिंह पिछली बार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे और इस बार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।उनके पास एक लम्बा प्रशासकीय अनुभव है। समन्वय, संवाद, संगठन कौशल, टीम भावना, यह उनके पिछले कार्यकाल के मुख्य अवयव हैं।
मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि योगेन्द्र सिंह के अध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
बैंक अध्यक्ष के निर्वाचन से भाजपा-चित्रकूट के कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। सब कार्यकर्ताओं में अपार खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर हीरो मिश्रा,सह संयोजक अश्विनी अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी,राधे परिहार आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment