गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए बांटे गए कंबल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, January 17, 2026

गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए बांटे गए कंबल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात समाजसेवी स्व. डॉ. एस.सी. गर्ग की पुण्य स्मृति में बुंदेली मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोइयां व खोहर की अनुसूचित  बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। ग्राम पंचायत गोइयां में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक अशोक मौर्य, समाजसेवी आकाश द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, संजय तिवारी व डॉ रामसिया ने स्व. डॉ. एस.सी. गर्ग के समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्हीं की प्रेरणा से आज बुंदेली मानव सेवा ट्रस्ट ग्रामीण अंचलों में सेवा कार्यों को निरंतर आगे


बढ़ा रहा है। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में यह सहायता उनके लिए बहुत बड़ी राहत है। इस अवसर पर बुंदेली मानव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र की खोहर ग्राम पंचायत में भी बुंदेली मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीबों की मदद करना मानवता का सच्चा धर्म है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी कमजोर वर्गों को होती है, ऐसे में कंबल वितरण जैसी पहल से उन्हें काफी सहारा मिलता है। इस मौके पर संचालक अशोक मौर्य, समाजसेवी आकाश द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, विकास मिश्रा, डॉ गोरेलाल साहू आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages