बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली के समीप हुई दुर्घटना
अस्पताल में उपचार के दौरान हुई युवक की मौत
बांदा, कृपाशंकर दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली गांव में यूपी हंड्रेड वाहन और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो जाने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली गांव निवासी सोनू वर्मा (32) पुत्र शिवशरण बबेरू कस्बे में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम को काम खत्म होने के बाद वह बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी गुरौली गांव के पास सामने से आ रहे यूपी हंड्रेड के वाहन से बाइक सवार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सोनू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त यूपी हंड्रेड के वाहन मैं मौजूद रहे पुलिसकर्मियों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल आए वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू पांच भाइयों में बड़ा था। उसके एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। पत्नी सुमन समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment