अतर्रा तहसील में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं समस्याएं
तहसील परिसर का डीएम ने किया निरीक्षण, पौधरोपण भी किया
बांदा, कृपाशंकर दुबे । सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में जिलाधिकारी हीरा लाल एवं पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने फरियादियों की समस्यायें सुनी और शीघ्र सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश। कुल 120 शिकायती पत्रों में 13 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी हीरा लाल ने तहसील परिसर में बने दो रेन वाटर रिचार्ज पिट और एक तालाब को देखा। तहसील परिसर में नीम का वृक्ष लगाकर यह सन्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में अपने अधीनस्त कर्मचारियों से वृक्षारोपण अवश्य करायें और एक-एक वाटर रिचार्ज पिट का भी निर्माण करायें और उसमें वर्षा जल का संचयन करें। इससे जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी और पानी की समस्या से निजात पाया जा सकेगा।
![]() |
| तहसील परिसर में समस्याएं सुनते जिलाधिकारी हीरालाल और एसपी गणेश साहा |
समाधान दिवस में कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व, पुलिस एवं विकास कार्यों की अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि अपने-अपने कार्य एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन नही किया गया तो कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। पूर्व तहसील दिवस के आये प्रकरणों की भी जानकारी ली कि उनका समय पूर्वक निस्तारण किया गया कि नही यदि नही तो इसका कारण स्पष्ट किया जाए तथा अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का गम्भीरता पूर्वक सुना जाए और प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए।
एसडीओ हाइड्रिल, ईओ अतर्रा के कार्यों से असंतोष जाहिर करते हुए नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यों में सुधार करें अन्यथा खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। तहसील दिवस समाप्ति के दौरान केन कैनाल डाक बंगले में वाटर रिचार्ज पिट को देखा और आवश्यकता अनुसार जगह होने पर एक बडा रिचार्ज पिट बनवाये जाने के लिए निर्देशित किया। उसके बाद प्रभारी अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई के लगभग 1.5 हेक्टेयर में बने तालाब जिसकी लागत 48 लाख थी और उसके बगल में एक छोटा तालाब होने पर लघु सिंचाई अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनो तालाबों को कनेक्ट कर दिया जाए जिससे वर्षा जल अधिक मात्रा में एकत्रित हो सकेगा। तहसील दिवस में उपस्थित पुलिस अधीक्षक गणेश साहा, सीएमओ डा. संतोष कुमार, पीडी आरपी मिश्रा, एसडीएम अतर्रा जेपी यादव, डीएफओ संजय अग्रवाल, बीएसए हरिश्चन्द्र नाथ सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment