आधुनिक शिक्षण तकनीक का बच्चों को मिलेगा लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

आधुनिक शिक्षण तकनीक का बच्चों को मिलेगा लाभ

बीएसए ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ 
बच्चों में उत्साह, अभिभावक भी खुश नजर आए 

अतर्रा, कृपाशंकर दुबे । ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अब आधुनिक शिक्षण तकनीक का लाभ मिल सकेगा। अब स्मार्ट क्लास मंे प्रोजेक्टर से बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। स्मार्ट क्लास शुरू होने से बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। अभिभावक भी गदगद हैं। विकासखंड महुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोखिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने विद्यालय में प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षण कार्य की स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। साथ ही बच्चों के लिए विभाग से मिले कंप्यूटर का भी शुभारंभ किया। बच्चों को यूनीफार्म का वितरण भी किया गया। 
स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ करते बीएसए हरिश्चंद्रनाथ 
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों के सर्वागीण विकास व विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के बच्चों को आधुनिकतम तरीके से शिक्षा दी जाए, इसके प्रयास में यह एक कदम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक केपी सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए समस्त स्टाफ की तारीफ की। वही खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार ने सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया। डिस्ट्रिक्ट टीचर सोसायटी बांदा चित्रकूट चेयरमैन प्रजीत सिंह ने बताया कि हमारे जनपद में सभी शिक्षक तन्मयता से बच्चों को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए आधुनिकतम शिक्षा प्रणालियों का निरंतर उपयोग कर रहे हैं और वह समय दूर नहीं जब जनपद बांदा शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोखिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक केपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष व ब्लाक महुआ के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा के आवाहन पर और जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मंत्री मइयादीन व जिला उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह समेत बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ के उत्साहवर्धन पर संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में विद्यालयों का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश तिवारी, प्रियंका द्विवेदी, ज्योति गुप्ता, शिल्पी रानी, स्वाति, सुलेखा, अरुण कुमार, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित ग्रामीण अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।            
 
समरसेबल का भी बीएसए ने किया शुभारंभ 
अतर्रा। विद्यालय के बच्चों की सुलभ पेयजल व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान रानी तिवारी द्वारा नया पेयजल बोर कराते हुए समरसेबल डलवाया गया, जिसका बटन दबाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उद्घाटन किया व प्रधान रानी सिंह जी के कार्य व विद्यालय विकास में समुचित सहयोग की सराहना की पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पी सिंह जो कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष व ब्लाक महुआ के अध्यक्ष भी है ने जानकारी दी बेसिक शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा जी की आवाहन पर जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी मंत्री मैया दिन व जिला उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह के उत्साहवर्धन पर संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी अपने अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित है ,इसी क्रम में विद्यालयों का विकास किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages