क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लेते रहें लेखपाल: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लेते रहें लेखपाल: डीएम

जमीनी विवादों पर टीम बनाकर तत्काल निस्तारण के एसडीएम, सीओ को दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने थाना मऊ, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्वति विद्यालय कलचिहा, बरगढ ग्राम समूह पेयजल योजना व मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना, यमुना नदी के बाढ का पानी मवई कला के रास्तों में आने का जायजा लिया। उन्होंने मऊ थाना में आइजीआरएस, रिकॉर्ड रूम, थाना दिवस रजिस्टर ,तहसील दिवस रजिस्टर, गुंडा गैंगेस्टर, सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी
पुलिस से कहा कि जमीन संबंधी विवादों पर टीम बनाकर तत्काल निस्तारण कराएं। आश्रम पद्धति विद्यालय कच्लिहा पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में 280 बच्चे अध्ययनरत हैं। आठ शिक्षक तैनात हैं। बच्चों की विद्युत, पानी, ब्लैक बोर्ड, टूटी खिड़की, अलमारी व भोजन ठीक से न दिए जाने की समस्या पर प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। कोई समस्या हो तो जिला समाज कल्याण अधिकारी को जानकारी दें। बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना पर परियोजना प्रबंधक जल निगम एके भारती ने बताया कि 37 गांव व 73 मजरा इससे लाभान्वित किए जाना है। इसमें अभी 34 गांव व 60 मजरों में पानी पहुंच रहा है। शेष पर टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। विद्युत व्यवस्था ठीक न होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत से जवाब तलब किया जाए तथा पंप हाउस की बिल्डिंग की हालत खराब व सड़क ठीक न होने पर परियोजना प्रबंधक जल निगम व जिंदल इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के परियोजना प्रबंधक के कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह के अंदर दोनों पेयजल समूह से प्रत्येक दशा में पानी पहुंचना चाहिए। जिला विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिये कि 2-2 गांव का निरीक्षण कर अवगत कराएं। तत्पश्चात बाढ़ क्षेत्र मवई कला मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी मऊ को निर्देश दिए कि जो आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कराई गई है उसमें क्षमता से ज्यादा लोग ना बैठाये व एक-एक गोताखोर भी रखे जाएं। सभी लेखपाल क्षेत्र में बाढ़ से संबंधित गांव का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages