अब 17 अगस्त 2019 तक जमा होंगे कृषि यंत्रों के लिये ड्राफ्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

अब 17 अगस्त 2019 तक जमा होंगे कृषि यंत्रों के लिये ड्राफ्ट

उप निदेशक कृषि बिजनौर ने दी किसानों को जानकारी 

बिजनौर, संजय सक्सेना । उप निदेशक कृषि बिजनौर ने अवगत कराया है कि  प्रमुख सचिव उप्र शासन लखनऊ द्वारा प्रमोशन ऑफ  एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ  क्रॉप रेज्जिड्यू योजनान्तर्गत निर्धारित कृषि यन्त्रों का वित्तीय वर्ष 2019-20 में कृषकों को वितरण करने हेतु उप कृषि निदेशक बिजनौर कार्यालय में एकअगस्त से 5 अगस्त 2019 तक कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसमें कृषक
को प्रथम आया प्रथम पाया के आधार पर कृषि यन्त्र की बुकिंग के टोकन के रूप में ड्राफ्ट जमा किये गये हैं। उक्त शासन के पत्रांक के क्रमांक-1 में अवगत कराया है कि निर्धारित तिथि के उपरान्त भी जनपदवार एवं यन्त्रवार निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष आवेदन प्राप्त न होने पर आवश्यकतानुसार उप कृषि निदेशक अपने जनपद में कैम्प लगा सकते हैं। इसी क्रम में सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्राचापर/श्रेडर, मल्चर, कटर कम स्प्रेडर आदि यन्त्रों पर टोकन के रूप में ड्राफ्ट जमा करने की अन्तिम तिथि 10  अगस्त 2019 से बढ़ा कर दिनांक 17 अगस्त  2019 की गई है। इसके लिये दिशानिर्देश भी जारी किये गये हैं-१. जिन यंत्रों पर 1 लाख रू तक अनुदान है उनके लिये कृषक को रुपए 2500 का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। २. जिन यत्रों पर 1 लाख रुपए से अधिक अनुदान है उन यंत्रों के लिय कृषक को रुपए 5000 का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। ३. इस कैम्प में केवल राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिन्यूनटम द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु निर्धारित कृषि यन्त्रों का वितरण ही किया जायेगा। ४. इस कैम्प में केवल भारत सरकार द्वारा निर्धारित निर्माता कम्पनी के कृषि यन्त्रों हेतु ही टोकन जारी किये जायेंगे  तथा ५. कैम्प में सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्राचा /श्रेडर, मल्चर, कटर कम स्प्रेडर नामक यंत्रों का ही वितरण किया जायेगा। बैंक ड्राफ्ट यूपी स्टेट एग्रो इन्डस्ट्रियल कारपोरेशन लिमिटेड के नाम से यूनियन बैंक ऑफ  इण्डिया यूपी एग्रो शाखा विधान सभा मार्ग लखनऊ के पक्ष में देय होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages