घर के अन्दर से चोरो ने पार की बाइक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

घर के अन्दर से चोरो ने पार की बाइक

पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को पत्र देकर उठाई कार्यवाही की मांग

बांदा, कृपाशंकर दुबे । लगातार हो रही चोरियों से लोग खुद को सुरक्षित नही महसूस कर रहे है। कई दिन पहले चोरो ने घर के कम्पाउण्ड से बुलट बाइक चोरी कर ली। सुबह बाइक मालिक ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। लेकिन अभी तक बाइक चोरी का कुछ पता नही चला है। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को पत्र देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र देने आया पीड़ित 
नगर कोतवाली प्रभारी को दिये गये पत्र में शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी हासिम खान पुत्र चुन्ना खान ने बताया कि बीते 5 अगस्त की रात वह अपना व्यापार खत्म कर बुलट बाइक से अपने घर आया और बाइक को घर के सामने कम्पाउण्ड में खडी कर दी। सुबह जब घर के कम्पाउण्ड में देखा तो बाइक नही थी। चोरो ने रात में सूना मौका देखकर बाइक को चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। न ही बाइक का कुछ पता चला। पीडित ने नगर कोतवाली प्रभारी से मांग की है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलाशा किया जाये। इस दौरान हिमांशु सिंह तोमर, निखिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages