सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

प्रतियोगिता के लिए 2760 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीयन 
सफलता के लिए कई समितियों का किया गठन 

फतेहपुर, शमशाद खान । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर एक सितम्बर को प्रस्तावित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तैयारियों को जहां अन्तिम रूप दिया गया वहीं प्रतियोगिता की सफलता के लिए कई समितियों का गठन भी किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक 2760 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। यह प्रतियोगिता प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आयोजित की जाएगी। 
बैठक करते जिला व शहर कांग्रेसी।  
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 2760 छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। छात्रों में इस प्रतियोगिता को लेकर अत्यधिक उत्साह नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन से सम्बन्धित प्रश्न आयेंगे। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन भी किया जायेगा। बैठक में परीक्षा/प्रतियोगिता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई समितियों का गठन किया गया। इन समितियों में निगरानी समिति, परीक्षा समिति, व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आय-व्यय समिति शामिल हैं। इन समितियों में लगभग एक सैकड़ा कांग्रेसी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संलग्न रहेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने व पर्यवेक्षण हेतु एआईसीसी के प्रवक्ता डा0 अजय शिरकत करेंगे। उनके साथ कांग्रेस की पूरी प्रेस की टीम भी रहेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने के लिए विद्यालयों में भ्रमण कर जानकारी दी गयी है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए हैं। इस मौके पर गगन प्रताप सिंह, आशीष गौड़, अमित मिश्रा नीटू, अजय अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, बृजेश मिश्र, उदित अवस्थी, सोमनाथ, वीरेन्द्र गुप्ता, मोहसिन खान, सुरेश तिवारी, बीके शुक्ला, राजन तिवारी, अशोक दुबे, वीरेन्द्र सिंह चैहान, बब्लू कालिया आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages