विद्यालयों में चिकेनपाक्स दवा का किया निःशुल्क वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

विद्यालयों में चिकेनपाक्स दवा का किया निःशुल्क वितरण

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के अस्ती-कोतवाली रोड स्थित अनुराग होम्यो क्लीनिक व श्री साईं होम्यो हाल के संयुक्त तत्वाधान में चिकेनपाक्स बीमारी से बचाव हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत डा0 अनुराग श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच चिकेनपाक्स से बचाव हेतु दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। उन्होने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। 
 बच्चों को दवा पिलाते डा0 अनुराग श्रीवास्तव।  
अनुराग होम्यो हाल के चिकित्सक डा0 अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी हस्वा के 300 बच्चों के साथ-साथ नवीन राजकीय हाईस्कूल विद्यालय कुसुम्भी के 70, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय हस्वा के 85 व प्राथमिक विद्यालय बसावनपुर के 45 छात्र-छात्राओं को चिकेनपाक्स से बचाव हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। उन्होने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उन्होने कहा कि भोजन से पहले नियमित हाथ अवश्य धोने चाहिए। प्रतिदिन नहाने के साथ-साथ अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अनीता सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अध्यापक कुलदीप सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम पाण्डेय, सत्य प्रकाश, अवधेश, लोकेन्द्र पाल सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लगभग पांच सौ बच्चों को दवा का वितरण किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages