पंचायत व विकास अधिकारियों ने दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

पंचायत व विकास अधिकारियों ने दिया धरना

फतेहपुर, शमशाद खान । ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रान्तीय आहवान पर तीन सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए जनपद इकाई के नेतृत्व में एक दिवसीय ध्यानाकर्षण दिवस के तहत विकास भवन स्थित मंदिर पर धरना दिया। धरने की समाप्ति पर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के प्रति सरकार उदासीन है। यदि न्यायोचित मांगों पर सरकार ने ध्यान नहंी दिया तो आन्दोलन को धार दी जायेगी। 
शिव मंदिर में धरना देते पंचायत व विकास अधिकारी।  
प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में जिले भर के ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों के प्रति सरकार का ध्यान खींचने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर मांगे लम्बित हैं। इतना ही नहीं जनपदों में दोनों संवर्गों का उत्पीड़न किये जाने से आक्रोश भी व्याप्त है। तत्पश्चात जिलाधिकारी को मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत अधिकारी पंचायत विभाग एवं ग्राम विकास अधिकारी ग्राम विकास विभाग की शैक्षिक योग्यता एवं ग्रेड वेतन 2000 रूपये किये जाने का मांग पत्र शासन स्तर पर लम्बित है। इतना ही नहीं जनपदों में की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से दोनों संवर्गों में आक्रोश व कुंठा है। जिसके चलते शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धरने की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे पदाधिकारियों ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर राम कृपाल, दिनेश सिंह यादव, विनीत सिंह, आरके पाल, अरूण कुमार, आशीष पाण्डेय, अतुल श्रीवास्तव, दिनेश यादव, राजेन्द्र यादव, अंजू सिंह, अर्चना, दीपक तिवारी, अर्पिता दुबे, विवेक उत्तम, आकाश साहू, नीरज तिवारी, वीरेन्द्र निषाद सहित बड़ी संख्या में दोनों संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages