पौध रोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - रोटरी क्लब आॅफ कानपुर क्लासिक द्वारा परमट स्थित प्राथमिक विधालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और उनके नेत्रों का परीक्षण किया गया, जिसमें आंख एवं कान पर विशेष ध्यान दिया गया।
![]() |
| पौध रोपण करते रोटरी कानपुर के सदस्य |
इस दौरान रोटरी क्लब कानपुर क्लासिक की महिला सदस्याओं द्वारा बच्चों को पर्यावरण की महत्वता तथा मानव जीवन व पर्यावरण में पेंडो की आवश्यकता पर जानकारी दी। साथ ही विधालय प्रांगण में पौधो का भी रोपण किया। इस अवसर पर संस्था की अनीता लाहोटी ने बताया कि शिविर में 80 बच्चो का निःशुल्क परीक्षण कर इलाज भी किया गया। बताया जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता है क्लब द्वारा उन्हे चश्में भी दिए जायेे। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 संजय महेन्द्रु, सचिव गौरव निवटिया, डॉ0 अर्पणा महेन्द्र, अनीता लाहोटी, प्रियान्की गर्ग, स्मिता गर्ग, रितु अग्रवाल, जया तोलानी, रूचि कोहली, मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment