क्रिकेट के चक्कर में चले लाठी डंडे, महिला समेत पांच गंभीर घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

क्रिकेट के चक्कर में चले लाठी डंडे, महिला समेत पांच गंभीर घायल

बिजनौर, संजय सक्सेना । थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम सुआहेड़ी में गुरुवार रात टीवी पर क्रिकेट मैच देखने के दौरान बवाल हो गया। मामूली बोलचाल को लेकर एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से तीन को चिंताजनक हालत में मेरठ ले जाया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम सुआहेड़ी निवासी धर्मेंद्र व जितेंद्र व अन्य लोग गुरुवार रात गांव के छत्रपाल की बैठक पर टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र ने जितेंद्र नामक युवक से मूढ़ा हटाने को कहा, लेकिन जितेंद्र ने मूढ़ा नहीं हटाया, जिस पर धर्मेंद्र ने जितेंद्र को थप्पड़  मार दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसे बैठक पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
आरोप है कि इसके बाद जितेंद्र पुत्र जसपाल, जितेंद्र के दो लड़के और देवेंद्र पुत्र छत्रपाल आदि धर्मेंद्र के घर पर पहुंच गये और गाली-गलौच करते हुए घर में मौजूद लोगों पर लाठी-डण्डों से हमला कर दिया। जब तक ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर हमलावरों को रोका, तब तक मुनेंद्र पुत्र रामपाल सिंह, भूपेंद्र पुत्र चंद्रपाल, नीलम पत्नी भूपेंद्र, चंद्रपाल पुत्र घनश्याम और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को बिजनौर जिला अस्पताल लाया गया। मुनेंद्र, भूपेंद्र व नीलम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पीडि़तों की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages