खड़ी बस में घुसी कार, एक की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

खड़ी बस में घुसी कार, एक की मौत

स्योहारा, संजय सक्सेना । शव यात्रा लेकर जाने को सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से घुसी एक कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना  नूरपुर क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी नरेश कुमार (52 वर्ष) उसकी पत्नी शीला देवी (48 वर्ष), पुत्री शीतल (18 वर्ष), पुत्र विपिन (24 वर्ष) के साथ वकील पुत्र रहमत के  साथ कार में सवार धामपुर क्षेत्र से एक शादी समारोह से शरीक होकर वापस घर लौट रहे थे। उधर क्षेत्र के ग्राम बुढऩपुर में सड़क किनारे एक शव यात्रा को बैराज ले जाने के लिए बस खड़ी थी। उसी बस में उनकी कार पीछे से जा घुसी, जिसके बाद कार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व जनता ने घायलों को कार से निकाला परंतु नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य सभी कार सवार गम्भीर घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages