मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने तालाबंदी कर सीएम को भेजा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 21, 2019

मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने तालाबंदी कर सीएम को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले काफी समय से लम्बित चली आ रही चैबीस सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर 16 सितम्बर से पूर्व मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिये जाने की मांग की गयी। कर्मचारियों का कहना रहा कि यदि मांगे पूरी न हुयी तो 16 सितम्बर को गांधी प्रतिमा जीपीओ पार्क हजरतगंज लखनऊ में आन्दोलन के लिए विवश हो जायेंगे। 
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन व मंत्री राम किशोर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए तालाबंदी कर दी। अध्यक्ष श्री
तालाबंदी कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।  
हुसैन ने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर शासन से उनका निराकरण किये जाने का अनुरोध काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन मांगों के निराकरण में कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाया जा रहा है। जिससे कर्मचारी बेहद परेशान हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन करके शासन को पत्र भेजे गये। इसके बावजूद मांगों का निस्तारण नहीं किया गया। कर्मचारियों ने चैबीस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी/जनपद सचिवालय घोषित किये जाने, कलेक्ट्रेट को विशिष्ट प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कनिष्ठ संख्या वेतन बैण्ड-1 एवं ग्रेड पे 2800, वरिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं गे्रड पे 4200, प्रधान सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं गे्रड पे 4600, प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4800, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्रेड पे 5400 व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं गे्रड पे 6600 रूपये किये जाने, नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल किये जाने, प्रोन्नति की व्यवस्था पूर्ववत लागू किये जाने, पदोन्नति को पद रिक्त होने की तिथि से अनुमन्य किये जाने, नवसृजित जनपदों एवं तहसीलों में उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय वर्ग सेवा द्वारा प्रख्यापित पदों का सृजन किये जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सभी मांगों को पूरा न किया गया तो लखनऊ गांधी प्रतिमा के समक्ष वृहद आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर मो0 आसिफ, राजकुमार, खालिद महमूद, प्रदीप सिंह, सुरेश कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, हबीब उल्लाह, राजेन्द्र कुमार, उमाशंकर, मो0 ताहिर अली, राम प्रताप साहू, अनीता दीक्षित, संया, हंराज सिंह, राम कृपाल यादव आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages