अगले वर्ष संगठन का होगा चुनाव
फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अगस्त से 25 दिसम्बर तक लगातार सदस्यता अभियान चलाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जायेगा। सभी सदस्य अगले वर्ष होने वाले चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। प्रान्तीय निर्णय के अनुसार पांच हजार नये लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा।
बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक प्रान्तीय संयुक्त मंत्री अनिल श्रीवास्तव की मौजूदगी में
![]() |
| बैठक करते कायस्थ महासभा के पदाधिकारी। |
हुयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अगस्त से 25 दिसम्बर तक लगातार सदस्यता अभियान चलेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। जितने भी सदस्य संगठन में बनाये जायेंगे वही सदस्य फरवरी माह में होने वाले चुनाव में प्रतिभाग करेंगे। जिला सदस्यता प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने सदर तहसील सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री संजय श्रीवास्तव व डा0 अनुराग श्रीवास्तव को बनाया। जबकि खागा तहसील की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव व बिन्दकी तहसील सदस्यता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव को दी गयी। उन्होने बताया कि जनपद में पांच हजार कायस्थों को संगठन का नया सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रान्त द्वारा दिया गया है। जिसे हम सब पदाधिकारी मिलकर पूरा करेंगे। इस बार संगठन का चुनाव बेहद रोचक होगा क्योंकि पहली बार कायस्थों के मतदान में इतना उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में युवा अध्यक्ष डा0 अनुराग श्रीवासतव, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, डीके श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment