टीलू ने डीएम से अनुमति देने की मांग
फतेहपुर, शमशाद खान । मानव सेवा संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि उनके द्वारा पूर्व में वृक्षारोपण अभियान व स्वास्थ्य शिविर लगाने की अनुमति के लिए आवदेन किया था। लेकिन लगभग एक माह बीतने के बाद भी आवदेन का कोई
![]() |
| समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू। |
उत्तर नहीं दिया गया। उनके द्वारा डीएम कार्यालय में पता करने पर आवदेन को मुख्य चिकित्साधिकरी कार्यालय भेजना बताया गया। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा इस तरह के किसी भी तरह के आवेदन न मिलने की बात कही जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा जानबूझकर निशुल्क स्वास्थ शिविर में सहयोग दिए जाने के स्थान पर अड़ंगा लगाये जाने का आरोप लगाया। साथ ही स्वास्थ शिविर जैसे पुनीत कार्य व सामाजिक कार्यो को बढ़ावा दिए जाने के लिए शीघ्र ही अनुमति दिए जाने व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की भूमिका की जाँच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव स्वास्थ को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment