तिन्दवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में हुई घटना
विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
बांदा, कृपाशंकर दुबे । तिन्दवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव परिवार के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते दीवार को ढहा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीडिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए पीड़ित |
डीएम को दिये गये ज्ञापन में बेंदा गांव निवासी गीता पत्नी ब्रजमोहन भुर्जी ने बताया कि अपनी भूमि में पक्की दीवार बीते 18 अगस्त को बनाकर खडी कर दी गई थी। इसके बाद सभी लोग घर चले गये। तभी परिवार के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के तहत दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की दी गई। कहा गया कि यदि पुलिस से शिकायत की तो शाम तक जिन्दा नही बचोगे। पीडिता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाये। जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना नही घटित हो सके।


No comments:
Post a Comment