हत्याकाण्ड के आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 24, 2019

हत्याकाण्ड के आरोपियों को किया जाए गिरफ्तार

महिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
पीडित परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा दिलाने की मांग

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शहर के छाबी तालाब मोहल्ले की रहने वाली शान्ती निषाद की हत्या के मामले में उसकी मां केतकी द्वारा अशोक लाट पर अनशन किया जा रहा है। शनिवार के जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्थन देते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किये जाने की मांग की है। साथ ही पीडित परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
 सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी 
राज्यपाल को भेजे गये ज्ञापन में जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि बीती 10 जुलाई की रात्रि 11 बजे शान्ती निषाद को पांच लोगों ने अगवा कर दुराचार किया और पहचान छिपाने के कारण उसकी हत्या कर दी। बीते 11 अगस्त से शान्ती की मां केतकी निषाद द्वारा अनशन किया जा रहा है। जबकि पुलिस द्वारा अभी तक मामले का खुलाशा नही किया जा रहा है। उन्होने राज्यपाल से मांग की है कि शान्ती निषाद की हत्या का खुलाशा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाये। साथ ही पीडित परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया जाये। छाबी तालाब स्कूल के पास पुलिस चैकी स्थापित की जाये और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये। छाबी तालाब में जो शराब का ठेका हटाया जाये, जिससे वहां का अपराध व जुआ का अड्डा समाप्त हो सके। परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिया जाये। कहा है कि यदि पीडित परिवार को न्याय नही मिलता तो महिला कांग्रेस कमेटी वृहद आन्दोलन के लिये बाध्य होगी। इस दौरान सरस्वती, नेहा, पूजा, फूलकुमारी, राम देवी, राजेश गुप्ता, अफसाना, सत्यनारायण, नारायणदास, गंगादास, सतीश आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages