बांदा, कृपाशंकर दुबे । शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धजनों के लिये संचालित वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरित किये गये। साथ ही इस दौरान वृद्धजनों को संचालित की जा रही सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
![]() |
| वृद्धजनों को वस्त्र वितरित करते अतिथि |
उत्तर प्रदेश माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के अन्तर्गत संचालित वृद्धाश्रम बांदा में शनिवार को जिला समाजकल्याण अधिकारी द्वारा पहुंचकर उनका दुख दर्द जाना गया। साथ ही वस्त्रों का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, वृद्धाश्रम, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग वृद्ध जनों हेतु पेंशन आदि व वहां से उपलब्ध करवाये जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वृद्धजनों को धोती कुर्ता, साफी, कुर्ता पैजामा, साफी, कुर्ता, तहमत साफी, शर्ट व पैजामा सहित महिला सेवासियों को धोती ब्लाउज व पेटीकोट आदि वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी बांदा कार्यक्रम का संचालन वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम किशोर ने किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के अलावा समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment