बीडीओ ने एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

बीडीओ ने एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप

पक्ष में लामबंद हुए कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सदर एसडीएम द्वारा खंड विकास अधिकारी पहाडी से की गई अभद्रता के विरोध में लामबंद हुए कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़ कर कार्य बहिष्कार किया है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों की आईजीआरएस से सम्बन्धित बैठक आयोजित की थी। जिसमें विकास खंड पहाडी की दो, तीन शिकायतें लम्बित होने पर जन
सुनवाई प्रभारी सदर एसडीएम इन्दुप्रकाश ने स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि तीन माह से वेतन रुका होने के बावजूद भरण-पोषण कैसे करते है। जबकि अन्य ब्लॉक के संबंध मे किसी को कुछ नही कहा। जिससे क्षुब्ध होकर खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपना त्याग पत्र लिखित रूप से दिया। ऐसे में कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने त क कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है। जिला विकास अधिकारी राजकुमार ने कर्मचारियो कसे समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह नहीं माने। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संदीप सिंह, कमलेश सिंह, आशुतोष कुमार, जीवनलाल, राहुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रियम्बंदा पांडेय, घनश्याम शुक्ला, तनवीर कुरैशी, राजकर सुनील, विश्वप्रधान, वीरेन्द्र सिंह, मान सिंह, राजेश गर्ग, साकेत बिहारी, रोजगार सेवक संघ के जोगेश्वर व ग्राम प्रधान संघ के आनंद सिंह, हरगौरी, रामरहीस, लल्लन प्रसाद, नरेन्द्र, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages