अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू

प्रत्येक विधानसभाओं में लगेंगे दो से तीन कैम्प 
फतेहपुर, शमशाद खान । अपना दल (एस) ने मंगलवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी। पहले दिन आधा सैकड़ा लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। तेरह व चैदह अगस्त को बिन्दकी व जहानाबाद विधानसभा के अन्तर्गत कैम्प लगाकर लोगों को सदस्य बनाया जायेगा। सभी विधानसभाओं में दो से तीन कैम्प लगाये जायेंगे। अभियान के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी आशीष पटेल का जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। 
सक्रिय सदस्यों को रसीद सौंपते पदाधिकारी।  
शहर के नासिरपीर रोड स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता राजेश पटेल के निर्देशन में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमलसी आशीष पटेल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल उमराव ने बताया कि बिन्दकी, जहानाबाद व बकेवर में भी सदस्यता अभियान का आयोजन कैम्प लगाकर किया जायेगा। तेरह व चैदह अगस्त तक लगातार लोगों को संगठन से जोड़ने का काम होगा। प्रत्येक विधानसभा में दो से तीन कैम्प लोगों को सदस्य बनाने के लिए लगाये गये हैं। जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हम हर हाल में समय से पूर्ण करेंगे। कैम्प में आधा सैकड़ा लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। कैम्प में जिला महासचिव दीनू पटेल, मनोज साहू, महिला जिलाध्यक्ष सौम्या सिंह ने अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर अभिषेक रायजादा, सौरभ श्रीवास्तव, प्रतीक चैधरी, योगेन्द्र कुमार, अनूप पटेल, प्रेमदत्त उमराव, शैलेन्द्र पटेल, प्रेमसागर पटेल, रज्जन गुप्ता, सलामत अली, गंगा सागर, मनोज, अंकित कश्यप, संदीप श्रीवासतव आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages