डीबीए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलायी गयी शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

डीबीए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलायी गयी शपथ

फतेहपुर, शमशाद खान । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार तृतीय ने अध्यक्ष सुशील मिश्रा व महामंत्री विजय कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात अध्यक्ष ने शेष कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित समय से काफी विलम्ब से शुरू हो सका। क्योंकि मुख्य अतिथि निर्धारित समय पर इसलिए नहीं पहुंच पाये क्योंकि हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज का कार्यक्रम लग गया था। 
शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील मिश्रा।  
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार तृतीय व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक रमेश ने भी शिरकत की। समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ बैज लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला जज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील मिश्रा व महामंत्री विजय कुमार सिंह को शपथ दिलायी। इसके बाद अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी सहाय, उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण कुमार व नीलकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, संयुक्त सचिव प्रशासन मो0 आसिफ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राजेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन अजय कुमार सिंह के साथ ही वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी संगम लाल वर्मा, बंशीलाल, दिनेश कुमार सिंह यादव, विजय पाल, रमेश प्रसाद, बृजेश दीक्षित तथा कनिष्ठ सदस्य अमित पाण्डेय, आलोक तिवारी, नफीस मोहम्मद, राकेश कुमार यादव, राजेश कुमार यादव व लखन कुमार मौर्या को शपथ दिलायी। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि नई कार्यकारिणी न्यायिक कार्यों में सहयोग करेगी। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक रमेश ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव, महेशकांत त्रिपाठी, प्रेमशंकर त्रिवेदी, केपी सिंह, राजकुमार मौर्य, शफीकुल गफ्फार खां, जगनायक सिंह यादव, एम0 तारिक फरीदी, ममनून खां, महेश द्विवेदी, अमरनाथ कैथल, रणधीर सिंह परमार, प्रिय कुमार तिवारी, निर्वतमान बार अध्यक्ष हरदीप सिंह, सचिव शिव प्रकाश मिश्रा, मो0 रेहान सदफ, आदिल सिद्दीकी, मनीषा गुप्ता, मंगला वर्मा, कल्पना शुक्ला, नेहा वर्मा, अमित तिवारी, अजय अवस्थी, सहदेव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत अवस्थी, हरिश्चन्द्र, महेन्द्र सिंह परिहार, जीत कुमार मौर्य व श्रवण कुमार शुक्ला ने भरपूर सहयोग दिया। समारोह का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व सुघर सिंह यादव ने किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages