जमीन का बैनामा कराकर विधवा को बकाया राशि नहीं दे रहा खरीददार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

जमीन का बैनामा कराकर विधवा को बकाया राशि नहीं दे रहा खरीददार

महिला ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार 

फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले भिखनीपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जिसमें विधवा महिला से जमीन का बैनामा कराने वाले खरीददार बकाया धनराशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि विधवा महिला की सास व पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मामले को अवगत कराते हुए शेष धनराशि दिलाये जाने की गुहार लगायी है। 
एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़ित महिला।  
भिखनीपुर गांव निवासी राजेश्वरी पत्नी स्व0 मुनीम ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसकी सास सुकरतिन पत्नी स्व0 छेदीलाल के नाम जमीन थी। जिसके पति मर चुके हैं। दो लड़के जवान थे वह भी बीमारी से मौत के काल में समा गये हैं। मात्र उनकी बेवा बहुएं हैं। जिनके लड़के व लड़की हैं। आर्थिक तंगी के कारण उसकी सास ने अपनी बहुओं के भरण पोषण के लिए चार वर्ष पूर्व गांव के ही गम्भीर सिंह पुत्र बिन्दा सिंह को अपनी तीन बीघा जमीन का विक्रय किया था। जो गम्भीर ने अपनी पुत्री हेमा के नाम लिया था। बताया कि शेष धनराशि सत्तर हजार रूपये नहीं दिये थे। बैनामे के कुछ दिन बाद शेष पैसे देने की बात कही थी। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उसने शेष धनराशि की फूटी-कौड़ी नहीं दी। गांव में कई बार पंचायत भी हुयी जिसमें उसने पैसा देने की बात कही। लेकिन बेवा असहाय समझकर वह पैसा नहीं दे रहा है। उसका कहना है कि जहां चाहो शिकायत कर दो उसका कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं अब खरीददार जान-माल की धमकियां भी दे रहे हैं। उसने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर बैनामा की बकाया धनराशि सत्तर हजार रूपये दिलाये जाने की गुहार लगायी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages