गायों की दुर्दशा देख रोये, मंदिर के पुजारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 24, 2019

गायों की दुर्दशा देख रोये, मंदिर के पुजारी

जन्माष्टनी न मनाने का फैसला

हमीरपुर, महेश अवस्थी । कुरारा कस्बे के भौली रोड पर भगत तालाब में बने मंदिर के सामने संचालित नगर पंचायत गौशाला में बन्द अन्ना मवेशियों की दुर्दशा को देखकर मंदिर के पुजारी ने आज जन्माष्टमी न मनाने का निर्णय लिया है। पुजारी जगदीश ने बताया कि वह उक्त मंदिर में 40 वर्षों से पूजा-अर्चना करता चला रहा है।
फ़ाइल् चित्र 
मंदिर के सामने बनी गौशाला में गायों की दर्दुशा को देखकर उसका मन आहत हुआ, इसपर उसने गौशाला को स्थानान्तरित करने की मांग रखी थी, क्योंकि यहां खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है और कीचड़ में लगातार गायें फंसी खड़ी रहती हैं। उनकी भूख-प्यास नगर पंचायत का कोई मतलब नहीं है। जबकि नगर पंचायत ही इसकी व्यवस्था करता है। जब कोई अधिकारी आता है तो पहले से ही सफाई करवा दी जाती है और जानवरों को छोड़ दिया जाता है। इस बारे में कस्बे के रमन सिंह ने कई बार शिकायत की है पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। गायों के लिये कोई छायाव की व्यवस्था नहीं है। कीचड़ में फंसी गायों को देखकर उसका मन रो देता है। गायों की दशा दयनीय है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages