फतेहपुर, शमशाद खान । सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी मुराइनटोला मुहल्ले में मंगलवार की रात चोरों का दबदबा रहा। एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर लगभग पांच लाख रूपये कीमत के जेवरात, बर्तन व नकदी पार कर दिया। चोरी की इन घटनाओं से मुहल्लेवासियों में दहशत फैल गयी है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस मौका-ए-वारदात का निरीक्षण करके चोरों की तलाश में जुट गयी है।
![]() |
| चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। |
जानकारी के अनुसार दक्षिणी मुराइनटोला निवासी शहनाज बेगम के पति विदेश में नौकरी करते हैं। उनके मुहल्ले में ही दो मकान हैं। जो आमने-सामने पड़ते हैं। एक मकान में परिवार रहता है और दूसरे परिवार में ताला बंद रहता है। ताला बंद मकान में गृहस्वामी के पुत्र इमरान के दहेज का सामान रखा था। रात को चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ डाला और घर में प्रवेश कर गये। गृहस्वामी ने बताया कि चोर मकान से पन्द्रह हजार रूपये नकद के साथ ही पन्द्रह तोला सोना व एक डायमंड की अंगूठी चुरा ले गये हैं। उन्होने जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रूपये बतायी है। चोरों ने इस घर के अलावा इसी मुहल्ले के मो0 राशिद के घर में भी घुसकर माल पार कर दिया। राशिद जिला उद्योग केन्द्र में लिपिक के पद पर तैनात हैं। इनके मकान में भी ताला पड़ा हुआ था। उन्होने बताया कि चोरों ने घर से लड़की की शादी के दहेज के लिए खरीदकर रखे गये बर्तन, कपड़े व नकदी पार कर दिया है। इसी मुहल्ले में चोरों ने किरायेदार टिंकू के मकान का भी ताला तोड़ डाला लेकिन चोरों को यहां कुछ भी हाथ नहीं लगा।


No comments:
Post a Comment