हर जरूरतमंद व्यक्ति की होगी सहायता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

हर जरूरतमंद व्यक्ति की होगी सहायता

कानपुर नगर,, हरिओम गुप्ता -  कानपुर ग्रामीण उधोग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संदीप पाण्डेय का जन्मदिन कल्याणपुर कार्यालय में आस-पास के क्षेत्रो के व्यापारियो, व्यापारी सगठनो के सदस्यो तथा महिला कार्यक्रर्ताओं द्वारा उन्हे बधाई देकर व केक काटकर मनाया गया।
             
इस अवसर पर सभी व्यापारियो एवं बहनो ने शपथ ली कि हमस ब व्यापारी पूरे वर्ष जहां कहीं उनको जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति दिखेगा उसका सम्मान करते हुए पूर्ण सहायता की जायेगा। हर गरीब का दर्द अपना दर्द समझेगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने आये हुए अतिथियो को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मेरी शक्ति हो और हमारी एकता ने अभी तक कई लडाईया जीती है। शासन-प्रशासन को अपनी बात मनवाने की हम ताकत रखते है। लोगों के मन में जो संगठन के प्रति मददगार व जुझारू संगठन की छवि बनी है उसके असली हकदार आप लोग ही है। आप लोगो के हिम्मत और हौसले के कारण संदीप पाण्डेय और संगठन पूरे प्रदेश में नए आयाम प्रस्तुत करता जा रहा है। इस दौरान नीरज सिंह, मनोज कलवानी, जितेंद्र सिंह, रोहित यादव, विजय अवस्थी, उत्कर्ष गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, सलिल बाजपेयी, पवन बाजपेई, लकी वर्मा, धीरज पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, कर्मेंद्र सिंह, प्रशांत मौर्य, अनीस साहू, मिथलेश गुप्ता, विमला, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages