सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं, पूजा दुबे बनी क्वीन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं, पूजा दुबे बनी क्वीन

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  नारी जागृति की समस्या निदान केंद्र के बैनर तले किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सावन महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर झूमी। इस दौरान पूजा दुबे को सावन क्वीन चुना गया।        
घरेलू हिंसा, उत्पीडन एवं समाज में व्याप्त बुराईयों से पीडित महिलाओं को उनका हक दिलाने वाली शहर की
संस्था नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र की संचालक सीमा त्रिपाठी तथा उनके सहयोगियों द्वारा तीज पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं ड्रेस कोड में पहुंची। पहले तो रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत गाए। मनोरंजक बनाने वाले सावन थीम पर गेम भी कराए गए। डांस, गायन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई यगी। डांस प्रतियेागिता में आकांक्षा सक्सेना, गायन में मीरा शर्मा व सामान्य ज्ञान में पूजा दुबे ने बाजी मारी। वहीं विजयी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर उजहार किया गया। इस दौरान समाज सेविका पूजा दुबे, मिथिलेश गुप्ता, अनीता, राधा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages