मोरना में धूमधाम से निकला रामडोल का जुलूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

मोरना में धूमधाम से निकला रामडोल का जुलूस

नूरपुर, संजय सक्सेना। क्षेत्र के गांव मोरना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वेद पुराण की रीति के अनुसार श्री रामचरित्र मानस का अखंड पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शनिवार को शाम चार बजे राधा कृष्ण सहित आधा
दर्जन से अधिक आकर्षक और मनमोहक धार्मिक झांकियों और ढ़ोल बाजे के साथ गांव के मुख्य रास्तों से भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आयोजन में अरविन्द कुमार लाला जी, नितिन चौहान, नीरज शेखावत, पवन राजपूत, गौरव शेखावत, चित्रांगद भारद्वाज, वीरेंद्र शर्मा, रानू शर्मा, विपुल राजपूत, डा. सूरजभान सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल साथ रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages