38 बकायेदारों के काट दिये कनेक्शन
उरई (जालौन)। विद्युत विभाग के एक्सईएन सुभाष सचान के नेतृत्व में बिजीलेंस टीम के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्राम कुसमिलिया में पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 6 व्यक्ति विद्युत चोरी करते पकड़े गये जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी जबकि गांव के 38 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिये गये। बताया जाता है कि जब तक गांव में विद्युत चेकिंग टीम सक्रिय रही तब तक ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
उल्लेखनीय हो कि विभागीय राजस्व को बढ़ाने की मंशा के साथ इस समय अधिशासी अभियंता सुभाष सचान ने स्वयं ही फील्ड में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। विगत दिवस एक्सईएन सचान अपने साथ उपखंड अधिकारी सत्येंद्र प्रताप, अवर अभियंता जगदीशवर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी निरीक्षक विद्युत थाना ग्राम कुसमिलिया मंे जहां उन्होंने आधा दर्जन लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जबकि इसके अलावा लंबे समय से विद्युत विभाग के बकायेदारों के आवासों पर पहुंचकर ऐसे 38 लोगों के कनेक्शन काटकर उनके आवासों की बत्ती गुल कर दी। जिन बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये उनमें धूमेश्वर, अनिल, राजेंद्र सिंह, विकेश, राजकुमार, रंजन, करन सिंह, नारायन सिंह, शंकर दयाल लोधी, ख्यालीराम, मंगल सिंह राजपूत, अनीता, मनमोहन वर्मा, कुसमा, तुलसीराम लोधी, जनक कुमार, बृजमोहन सोनी, भवानी शंकर, स्वामी प्रसाद, मुकेश, दिनेश, प्रताप सिंह, कुंवर बहादुर आदि के नाम शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment