बैठक में धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गयी
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय उरई में की गई। बैठक में प्रांतीय आवाहन पर जनपद की प्रत्येक तहसील में आगामी एक अक्टूबर को जोरदार धरना प्रदर्शन किए जाने की तैयारियों के विषय में विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में
मंहगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों के उत्पीड़न को लेकर जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका विकास सबका साथ व सबका विश्वास नारा खोखला साबित हुआ है। जबकि लगातार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि, मंहगी बिजली एवं खाद्य पदार्थो में बेतहासा मंहगाई से जनता की कमर टूट गई है। भाजपा केवल राजनैतिक एजेंडा साधने एवं विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। सांसद आजम खान के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा द्वारा नयी नौकरियां देना दूर बल्कि लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 25 सितम्बर को माधौगढ में कार्यकर्ताओं की बैठक प्रातः 11 बजे आयोजित होगी। 26 सितम्बर को कालपी में फिर दोपहर एक बजे कदौरा एवं शाम चार बजे होंच में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। 27 सितम्बर को कोटरा एवं शाम चार बजे से जालौन नगर में सिटी क्लब में बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में धरना में भारी संख्या में एकत्रित करने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में सपा नेता राजू चमरसेना की माताजी, बूथ अध्यक्ष नबल किशोर यादव, रामशंकर निषाद के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, सुरेन्द्रयादव बजरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, महेन्द्र कठेरिया, सुरेन्द्र मौखरी, शाकिर अली, अमर सिंह राजावत, राजीव शर्मा, मांडवी निरंजन, कुसुमलता सक्सेना, शिवेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सनी यादव,भानू राजपूत, दीपू यादव, रामरूप यादव, थोपन यादव, विजय कुशवाहा, अशोक गुप्ता, रामरतन प्रजापति, भानू वर्मा, ताहिर कुरैशी, मधुसूदन परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment