171 वें रामलीला महोत्सव की गणेश पूजन के साथ शुरूआत हुई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

171 वें रामलीला महोत्सव की गणेश पूजन के साथ शुरूआत हुई

जालौन (उरई)। नगर के रामलीला भवन में हर वर्ष आयोजित होने वाले श्रीरामलीला के 171 वे महोत्सव का गणेश पूजन व प्रसाद वितरण के साथ शुभारंभ किया गया तथा कार्य आचार्य महेश द्वारा संपन्न किया गया।
नगर की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला के 171 वे महोत्सव का आचार्य महेश अवस्थी द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के
साथ गणेश पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने भगवान गणेश की स्थापना की तथा पूजा अर्चना कर रामलीला कार्य को सफल मंचन के लिए राम भक्त हनुमान जी से प्रार्थना की। रामलीला के मंचन को इस बार उत्तर भारत के महान कलाकारों द्वारा मंचन कर अपनी कला का प्रदर्शन के लिए मौका दिया गया है।समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि धनुष यज्ञ की लीला इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद विशेष आकर्षण का दृश्य होगा। रावण वध की लीला का मंचन बाराही देवी मेला परिसर में 8 अक्टूबर को किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, रामशरण शर्मा, रामकुमार मिझौना, रामस्वरूप समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी, राजा गधेला, गौरीश द्विवेदी, संजीव खत्री, मृदुल पाटकार आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages