उरई (जालौन)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसियेशन शाखा जालौन की बैठक केंद्रीय औषधि भंडार सीएमओ कार्यालय परिसर में आहूत हुयी जिसमें द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिये प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आरपी वर्मा, कानपुर नगर इकाई अध्यक्ष सुरेशचंद्र वर्मा, संजय भदौरिया जनपद शाखा लखनऊ की देखरेख में निर्विरोध संपन्न कराये गये जिसमें सर्वसम्मति से डा. सुबोध कुमार शुक्ला को एसोसियेशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ ही एसोसियेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने एकमत से डा. अंजनी कुमार मिश्रा को संरक्षक, डा. सुबोध कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष, डा. आरडी गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. सुरेश चंद्र शाक्य, मंत्री डा. केके सिंह, संयुक्त मंत्री डा. रविन्द्र सिंह चंदेल, संगठन मंत्री डा. राजकुमार चक, कोषाध्यक्ष डा. सुरेश तिवारी व सम्प्रेक्षक डा. संजीव उपाध्यक्ष को घोषित किया गया। उक्त जानकारी देते हुये एसोसियेशन के निवर्तमान जिला मंत्री डा. कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी इसके बाद सभी ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुये साथियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।


No comments:
Post a Comment