आवासीय बालिका विद्यालय में बीडीओ को फिर मिली लापरवाही - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

आवासीय बालिका विद्यालय में बीडीओ को फिर मिली लापरवाही

दो दिनों से अंधेरे में रात काटने को विवश छात्रायें
हैंडपंप भी दे रहा गंदा पानी

जालौन (उरई)। मंगलवार को बीडीओ ने नगरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा न्याममतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें विद्यालय की खामियां उजागर हुई।
बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा का बुधवार को निरीक्षण किया तो विद्यालय में लगा इनवर्टर खराब था तथा दो दिन से स्कूल की लाइट नहीं आने की जानकारी मिली। स्टाफ ने बताया कि स्कूल में लगा हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। शिकायत के बाद भी जल निगम उसे ठीक नहीं करा रहा है। निरीक्षण में जानकारी मिली कि मौसमी बीमारियों से ग्रस्त 3 छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बी डी ओ के निरीक्षण में स्कूल में बना खाना ठीक पाया गया तथा वार्डन साधना निरंजन समेत पूरा स्टाफ उपस्थित मिला।स्कूल मीना मंच का गठन की जानकारी ली तो बताया कि मीना मंच का गठन किया जा चुका है तथा छात्राओं को मीना की कहानी बतायी गयी ।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि खराब हैंडपंप व बिजली को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages