एम्बुलेन्स सुविधा में बाधक भाजपा नेता की शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

एम्बुलेन्स सुविधा में बाधक भाजपा नेता की शिकायत

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आये दिन जहां प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इतना ही नहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्मार्ट कार्ड जैसी योजनाओं का बखान करने से भी सरकार के लोग चूक नहीं रहे हैं। वहीं पार्टी के एक नेता द्वारा रास्ते के निर्माण के नाम पर गांव वालों को एम्बुलेन्स सेवा का लाभ लेने में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। आरोपी भाजपा नेता की गांव के लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय दिये जाने की मांग की है। 
ज्ञापन देने जाते ग्रामीण।  
जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी चेतन चैहान, जयदीप सिंह, अरविन्द मिश्रा, दीपक साहू, संदीप सिंह, आशीष शुक्ला, अंकित चैहान सहित बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने बताया कि शासन ने गांव के लोगों को एम्बुलेन्स की निःशुल्क सुविधा मुहैया करायी है। जिसका लाभ सभी तबके के लोगों को मिलता है। लेकिन गांव में आधा सैकड़ा से अधिक परिवारों को एम्बुलेन्स का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान समय में विधायक द्वारा रास्ते का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। एम्बुलेन्स को लेकर कई बार शिकायत भी की गयी लेकिन जांच के नाम पर महज खानापूरी की जाती है। एम्बुलेन्स के अभाव में कई बार रोगी/प्रसूता की मौत हो जाती है। भाजपा के जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह चंदेल उर्फ बबलू चंदेल द्वारा एम्बुलेन्स का लगातार विरोध किया जाता है। उनकी इस बेजा हरकत को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक से बात की गयी तो उनका कहना है कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। सभी लोग आरोपी जिला मंत्री से बात कर लो। यह भी बताया कि इस बाबत उप जिलाधिकारी बिन्दकी से भी शिकायत की गयी थी मौके पर कानूनगो को जाकर प्रकरण को देखने के लिए भेजा था। 100 नम्बर को बुलाकर निर्माण कार्य को रूकवाये जाने के लिए भी कहा था। बुधवार को भी ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर सूचना दी। पुलिस ने कार्य को रूकवा दिया लेकिन कुछ ही क्षण बाद भाजपा नेता ने चैकी चैडगरा से पुलिस कर्मियों को बुलवाकर कार्य पुनः शुरू करा दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages