दिव्यांगों को शिक्षण एवं प्रशिक्षण की सेवाएं देना पुण्य काम- केएस मिश्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2019

दिव्यांगों को शिक्षण एवं प्रशिक्षण की सेवाएं देना पुण्य काम- केएस मिश्र

धूमधाम से मनाया पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

फतेहपुर, शमशाद खान । श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा संचालित मूकबधिर एवं मंदबुद्धि आवासीय दिव्यांग विद्यालय खम्भापुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाजसेविका गीता देवी व महेश चन्द्र गुप्त द्वारा सभी दिव्यांग बच्चो को तौलिया, बिस्कुट, टाफी व फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के0एस0 मिश्र, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डा0 शिवप्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, 
दिव्यांग बच्चों को ड्रेस वितरित करते अतिथि।  
शिवराम मौय राम कृपाल सिंह, महेश चन्द्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी श्याम लाल कंचन व संचालन डा0 वकील अहमद ने किया।  
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के0एस0 मिश्र ने माॅ शारदे व पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के दिव्यांगांे की सेवा उनका पुनर्वास और शिक्षण एवं प्रशिक्षण की सेवाएॅ उपलब्ध कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। यह कार्य पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुडी प्रेरणा का मुख्य स्त्रोत है। क्योकि उन्होने अपने जीवन में तमाम तरह की ऐसी घटनाये स्वयं महसूस की थी। जिनमें उन्हे लगा था कि समाज के अन्तिम पंक्ति के मजबूर बेसहारा लोागो कि सहायता की जाये। इसीलिये उन्होने अन्त्योदय की परिकल्पना की थी। सच्चे मायने में आज दिव्यांगो को सहारा देना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली है। प्रबन्धक सीताराम यादव ने कहा कि संस्था परिवार इन बच्चों की देख-रेख में तन-मन-धन से लगा हुआ है। समाज का सहयोग भी समय-समय पर मिलता रहता है। इस मौके पर हरिपूजन सिंह, मनीष कुमार सिंह, चैतन्य कुमार, शैलेन्द्र कुमार, रंजन सिंह, हेमन्त सिंह, सर्वेश कुमार, जितेन्द्र सविता, सौरभगुप्ता, नीतेश श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सविता, रमेश गौतम, सुशीला, रेनू सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages