शहर को पाॅलीथिन मुक्त बनाने का लिया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2019

शहर को पाॅलीथिन मुक्त बनाने का लिया संकल्प

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बुधवार को भाजपाईयों ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजिन कर शहर को पाॅलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। गोविंद नगर स्थित आदर्श चैराहे पर पंडितजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनकी जीवनी परप्रकाश डाला।
         
वक्ताओं ने कहा पं0जी महान चिंतक थे तथा भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनकी इसी सोच को देश के प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार ने अंगीकार करते हुए केंद्र सरकार की ज्यादातर योजनायें आम गरीबों व मजलूमों को समर्पित है। केंद्र सरकार की इन गरीब कल्याणकारी येाजनाओं से लाभान्वित होकर उनके चेहरो पर छाई निराशा और उदासी आशा व मुस्कान में बदल गयी है। कहा गया एक तरह से केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगी है। उनकी जीवन पर चर्चा के बाद भाजपाईयों ने आपपास पाॅलीथीन कचरा एकत्रित कर उसे डस्टबिन में डाला तथा व्यापारियों व दुकानदारों से पाॅलीथीन का प्रयोग न करने की अपील भी की। कार्यक्रम में उप सभापति नवीन पंडित, जिला उपाध्यक्ष संदीपन अवस्थी, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाशवरी आर्य, अनीता दीक्षित, मार्शल गुप्ता, संजीव दीक्षित, सुरेन्द्र कुमार गेरा, रवि शंकर सिंह, शम्मी भल्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages