भव्य संगीत सम्मान समारोह का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

भव्य संगीत सम्मान समारोह का आयोजन

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सभागार में सुप्रसिद्ध सुरताल संगम के बैनर तले कलाकारो की कला को प्रोत्साहित करने के उददेश्स से एक भव्य संगीत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गुडगांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद, भोपाल, जोधपुर, लखनऊ तथा कानपुर आदि अनेक भारतीय शहरों के साथ नेपाल के सुप्रसिद्ध कलाकारो ने शिरकत की।
         
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामप्रकाश वर्मा सीईओ आरोग्य दर्पण, विश्व प्रसिद्ध हास्य व्यंगकार शायर डा0 एजाज पाॅपुलर मेरठी, प्रतीक त्रिवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह डायरेक्टर रघुवंश ग्रुप आफ स्कूल्स तथा कई शहरों की जानी मानी हस्तियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डायरेक्टर जया श्रीवास्तव ने मनमोहक भजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की, उसके उपरान्त अभय, अविजिंत, अनन्या, तौकीर आदि की प्रस्तुति ने सभागार को तालियों की गडगडाहट से गंजायेमान रखा। कार्यक्रम का संचालन किशोर श्रीवास्तव, पूर्व उ0प्र0 निदेशक कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages