शिक्षा की गुणवत्ता पर की गयी चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

शिक्षा की गुणवत्ता पर की गयी चर्चा

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - विमला नर्सिग होम व फार्मेसी काॅलेज में शिक्षा की गुणवत्ता बढाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक व मोटवेशनल स्पीकर डा0 अजीत सिंह व डा0 रीतू सिंह ने शिक्षण की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी।
         
 डा0 अजीत सिंह ने बताया कि तथ्यो की चित्रात्मक कल्पना व विषय वस्तु को एक दूसरे से जोडकर पढने से वह अधिक समय तक याद रहता है। इसीलिए शिक्षण कार्य में अधिक से अधिक आॅडियों विजुअल का प्रयोग होना चाहिये। डा0 रीतू सिंह ने कहा कि बच्चों को मनोरंजक तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिये। कार्यशाला में नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्या रानीबाला, फार्मेसी प्रचार्य आदित्य गुप्ता, विभाग हेड आर यादव, डायरेक्टर अभय सचान, अंशिका सचान, डा0 अजय सचान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages