हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिले में दो दिनों से एम्बूलेन्स कर्मियों की हड़ताल जारी है। जिसकी वजह से प्रदेश सहित हमीरपुर जिले की स्वास्थ्य सेवायें ध्वस्त हैं। ऐसे में कोई बड़ी घटना या अनहोनी हो सकती है। जिले के
सुमेरपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जिले की सभी एम्बूलेन्स खड़ी हैं। जिसमें 102 108 शामिल हैं। इनके चालक हड़ताल है। अपनी मांगे पूरी होने तक हड़ताल में बने रहने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि जिस कम्पनी ने उनको रोजगार दिया है वह अब शोषण कर रही है। वेतन कम दे रही है। अब तो यह है कि कम्पनी ने आज तक इन लोगों को यह नहीं बताया कि उनका वेतन कितना है। अब हालात ज्यादा खराब होने जा रहे हैं। क्योंकि कम्पनी इन लोगों से जिनता काम करायेगी। उतना ही पैसा मिलेगा। बेहद कम वेतन पाने वाले यह चालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। चालक महेश कुमार, अशोक कुमार और शरताज ने अपनी व्यथा सुनाई। एम्बूलेन्स सेवा ध्वस्त होने से इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। बुन्देलखण्ड इलाके में जहां गांव दूर-दूर बसे हैं वहां से अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में सेवा ध्वस्त होने से परेशानी खड़ी हो रही है। शासन और प्रशासन को इस मामले में दखल देते हुये बहाली की कोशिश करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इन दिनों प्राईवेट वाहन सहारा बने हुये हैं।


No comments:
Post a Comment