खराब मौसम फिर भी 48 फीसदी मतदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

खराब मौसम फिर भी 48 फीसदी मतदान

सात गांव में चुनाव का बहिष्कार, 20 गांव में खराब हुई ईवीएम मशीन

हमीरपुर, महेश अवस्थी । भारी बारिश के बाद 48.1 फीसदी मतदान हुआ। यानि की मौसम जनता के उत्साह को रोक नहीं सका। जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 201146 है। जकि कुल मतदाता 4.01 लाख हैं। एक दर्जन से अधिक गांव में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव मतदान का बहिष्कार किया। मेरापुर, भिलावा के
तीन मतदान केन्द्रों में सिर्फ सात मत पड़ सके। कुरारा विकासखण्ड के ककरऊ ग्राम पंचायत के करियापुर, खरेहटा, गुजरौरा, लहरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क खराब होने की समस्या को लेकर मतदान नहीं किया। पूरे दिन पेालिंग पार्टियां सन्नाटे में बैठी रहीं। प्रशासन के मान मनुव्वल का कोई असर नहीं पड़ा। जबकि बेरी, भौली की जनता ने दोपहर बाद प्रशासन की बात मानकर वोट डाला था। 20 बूथों पर मतदान के दौरान ईवीएम खराब हुई जिसका असर मतदान पर पड़ा। क्योंकि काफी देर तक मतदान बाधित रहा। यहां मशीनें बदलनी पड़ी थी। मौदहा तहसील के 16 पोलिंग बूथों में मशीने खराब हुई थीं। जबकि हमीरपुर के गिमुंहा, झलोखर, चन्दुलीतीर, सुरौलीबुजुर्ग, सिमनौड़ी, हेलापुर, स्वांसाखुर्द, बिदोखरमेंदनी, अरतरा, परछा में शुरूआत में ही मशीनें गड़बड़ाई थी, जिन्हें बाद में दुरस्त कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages