पालिका ने वर्मा चौराहे पर अटल चौराहे का किया शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 16, 2019

पालिका ने वर्मा चौराहे पर अटल चौराहे का किया शिलान्यास

अटल जी के संकल्पों पर शहर को किया जायेगा विकसित-हाजी रजा 

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों को महापुरूषों के नाम से निर्माण कराने की जो पहल शुरू की गयी है उसके तहत सोमवार को वर्मा चैराहा आईटीआई रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से अटल चैराहे का शिलान्यास चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा व 
अटल चौराहे का शिलान्यास करते चेयरमैन प्रतिनिधि।
अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने संयुक्त रूप से विधि-विधानपूर्वक किया। शिलान्यास अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने अटल जी को सभी धर्म, जाति का नेता बताते हुए उन्हें विकास पुरूष बताया। 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा व अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने वर्मा चैराहा आईटीआई रोड पर चैराहे का चयन किया था। इस चैराहे को अटल चैराहे का नाम दिया गया है। इसी चैराहे का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। नगर पालिका द्वारा शहर को सुन्दर बनाने के लिए चैराहों का शिलान्यास किया जा रहा है। क्षेत्र के सभासद दिवाकर अवस्थी द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी रजा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ऐसे नेता थे जो सभी धर्म व जाति के लोगों के प्रति समान भावना रखते थे। इसीलिए वह विकास पुरूष के नाम से जाने जाते हैं। आज उन्हीं का संकल्प लेते हैं कि शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने जो भी संघर्ष करना पड़ेगा वह सभासदों के साथ मिलकर किया जायेगा। सभा का संचालन सभासद दिनेश तिवारी खलीफा ने किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा एडवोकेट, प्रदीप गर्ग, सभासद विनय तिवारी, अयाज अहमद उर्फ राहत, शादाब अहमद, राम सिंह पटेल, नूरूल हुदा, एनुल आब्दीन हुमायूं, अमित शिवहरे, महेशकांत त्रिपाठी एडवोकेट, सुरेश शुक्ला, पंकज मिश्रा, सुगंध शुक्ला के अलावा अवर अभियन्ता सिविल, अध्यक्ष पीए गुलाब सिंह, मो0 हबीब, सफाई नायक नफीस अहमद सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages