मोटर ड्राइविंग स्कूल का समाजसेवी ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 16, 2019

मोटर ड्राइविंग स्कूल का समाजसेवी ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, शमशाद खान । वाहनों को चलाने के इच्छुक चालकों को बेहतर प्रशिक्षण दिये जाने के लिये रहमान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का मुख्य अतिथि  समाजसेवी बबलू उमराव द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि बबलू उमराव ने कहा कि उचित ट्रेनिंग न मिलने के कारण वाहन चालकों द्वारा वाहनों को चलाने में अनेक समस्याओ का सामना करने के अलावा दुर्घटना होने का भय रहता है।
मोटर ड्राइविंग स्कूल का उद्घाटन करते समाजसेवी।  
इससे चालको के चोटहिल होने एव वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। जिससे बचने के लिए चालकों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाने में ड्राइविंग सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण हासिल कर आसानी से रोजगार भी हासिल कर सकते है। संचालक अलमशाद व कफील अहमद ने बताया कि उनके मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालको को ड्राइविंग सिखाने के लिये कम्प्यूटर के माध्यम से बेहतर ढंग से वाहन चलाने की बारीकियों की जानकारी दिए जाने के उपरान्त उन्हें वाहनों को चलाना सिखाया जाता है। वाहन चलाने में चालको के दक्ष होने के पश्चात चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स की परीक्षा की तैयारी करा कर लाइसेन्स बनवाने में सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को प्रशिक्षण हासिल करने के लिए महिला ट्रेनरों की विशेष व्यवस्था उपलब्ध की गयी है। इस मौके पर इरशाद, हर्षित कुमार, मन्नू, निजाम, दिलशाद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages