डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के कसे पेंच, दी चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के कसे पेंच, दी चेतावनी

सहायक अभियंता का रोका वेतन, लापरवाही व अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में अचार संहिता लगने के पूर्व से चल रहे लंबित निर्माण कार्यों के लिए  कार्यदाई संस्था के अफसरों के साथ बैठक कर विन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्यों में हीलाहवाली करने वाली कार्यदाई संस्थाओं की नकेल कसी। चेताया कि शीघ्र ही अधूरे काम को पूरा किया जाये। अधूरे काम निर्धारित समय के अंदर पूरे नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
जिलाधिकारी ने वैठक में अनुपस्थित होने पर पर्यटन अधिकारी से स्पष्टीकरण माँगने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल निगम व विद्युत विभाग के पिछले 10 साल से विभाग में कार्यरत सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता की पूरी डिटेल कौन कितने दिन से कार्यरत है। तीन दिन के अन्दर बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पैक्स पैड के सहायक अभियंता व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को निर्माण कार्यों व सिंचाई विभाग को सौंपे गए कार्यो में लगातार लापरवाही के चलते व स्पष्टीकरण, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के वेतन रोकने, अनुपस्थित होने के चलते अधिशाषी अधिकारी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेताया कि जो भी कार्य जिसको सौंपे गए हैं उनको तत्काल पूर्ण कर हैण्डओवर रिपोर्ट ऊपलब्ध कराई जाये। अन्यथा की स्थिति में  सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बहुत से कार्य हैं जो कई सालों से लंबित है। बजट उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्य में गति न आना गंभीर विषय है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यो में मनमानी एवं उदासीन रवैया अपनाने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages