नमामि गंगे कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2019

नमामि गंगे कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  चार महीने से वेतन न दिये जाने, समय से ज्यादा काम लिये जाने तथा छुटटी न दिये जाने के साथ अन्य शोषण का आरोप लगाते हुए नमामि गंगे कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर इस लिए प्रदर्शन किया कि उन्हे गेट के अंदर नही जाने दिया गया। सभी कर्मचारियो जिसमें महिलाये भी थी, उनका कहना था कि उनका शोषण नमामिगंगे का काम देाने वाली विशाल प्रोडेक्श कं0 द्वारा किया जा रहा है।
     
कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हे 6500 रू0 वेतन दिया जाता है जबकि उनका 8000रू0 वेतन आता है, बांकी फंड आदि के नाम पर काट लिया जाता है लेकिन यह नही बताया जाता है कि जो पैसा काटा जा रहा वह कब मिलेगा। वहीं कर्मचारियो को चार महीने से वेतन भी नही दिया जा रहा और काम भी ज्यादा लिया जा रहा है। सभी का कहना था कि ठेकेदारो द्वारा उन्हे छुटटी भी नही दी जाती और जब एक साथी ने इसका विरोध किया तो उससे वर्दी छीन ली गयी। कर्मचारियों ने कहा इस बात की शिकायत करने वाह जिलाधिकारी के पास जा रहे थे लेकिन गेट पर ही उन्हे रोक लिया गया और अन्दर नही जाने दिया तथा उन्हे भगा दिया गया। ऐसे में वह अपनी पीडा किसे बताये। उन्होने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नही होती है तो वह सभी कम बंद कर कलेक्टेट गेट के सामने धरना देने को मजबूर होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages