रेफर मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। हड़ताल के चलते एम्बुलेंस सेवायें ठप होने से आमजन खासा हलाकान है। सबसे ज्यादा खराब हालत गरीबों की है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए हजारों रुपए खर्च हो रहे है। जबकि गंभीर मरीजों को प्रयागराज रेफर करने पर मुश्किलें और भी बढ़ रही हैं।
गौरतलब हो कि बीते दिन से एम्बुलेंस चालक व टेक्नीशियन वेतन बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों व शासन से मांग कर चुके हैं। निदान न होने पर एम्बुेलेंस के चक्के जाम कर दिए। ऐसे में जरूरतमंदों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करना पड रहा है। किसी तरह अस्पताल पहुंचते हैं तो गंभीर दशा के चलते डाक्टर अन्यत्र ले जाने की सलाह दे रहे हैं। जिससे तीमारदारों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। मंगलवार को कलवारा खुर्द की ऊषा पुत्री कमलेश, शिवरामपुर की श्यामा देवी पत्नी मुन्ना, आवास विकास कालोनी का वंशगोपाल पुत्र हरी व कमासिन का संजय पुत्र दुर्गा बुखार से ग्रसित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जहां डाक्टरों ने श्यामा देवी व संजय को गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर कर दिया। इस पर तीमारदारों ने कहा कि एम्बुलेंस सेवायें हड़ताल के चलते ठप हैं। प्रयागराज ले जाने तक हजारों रुपए पहले ही खर्च हो जायेंगे। दवा के लिए रुपयों का इंतजाम करना मुश्किल होगा।


No comments:
Post a Comment