सहकारिता में सतत प्रयास के लिए माननीय विधायक ने बिनोद कटियार को किया सम्मानित... - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

सहकारिता में सतत प्रयास के लिए माननीय विधायक ने बिनोद कटियार को किया सम्मानित...

कानपुर देहात, ऐश्वर्य गुप्ता-  बताते चलें कि पिछले बर्ष पूरे प्रदेश मे सहकारिता क्षेत्र से जुडे सभी विभागों मे जनप्रतिनियों एवं वोर्ड के चुनाव सम्पन्न कराये गये थे जिसमे ब्लाक एवं तहसील स्तर पर सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ साथ अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष भी चुने गये थे इसी क्रम में सहकारी समिति सन्दलपुर मे भी जो कि पिछले पन्द्रह सालों से बन्द थी वहां भी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गयी जिसमे क्षेत्रीय लोगों ने बहुत ही उम्मीद पूर्वक कर्मठ और प्रतिभावान युवा बिनोद कटियार को अध्यक्ष पद के लिए सभी डायरेक्टरों ने सर्वसम्मति से चुना उसके वाद अध्यक्ष पद की शपथ लेते समय सार्वजनिक रुप से घोषणा की कि यदि मै पन्द्रह सालों से बन्द
पडी समिति को एक बर्ष के अन्दर चालू न करवा पाया तो भले ही मेरे पद का कार्यकाल पाँच बर्ष हो लेकिन मै एक बर्ष के बाद ही इस्तीफा देदूंगा। इसी के चलते नव निर्वाचित अध्यक्ष बिनोद कटियार ने अपनी घोषणा को जहन में रख कर दिन रात मेहनत कर भागदौण कर उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर एवं जिलासहकारी बैंक कानपुर के चेयरमैन श्रीमान अरबिन्द सचान जी के बिशेष सहयोग से एक बर्ष के अन्दर ही समिति को संचालित कर अपनी क्षमता एवं प्रतिभा का परिचय सबके सामने प्रस्तुत कर दिया जिस पर विभाग के अधिकारियों के साथ साथ सरकार मे बैठे जनप्रतिनियों का भी ध्यान युवा अध्यक्ष बिनोद कटियार ने अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जिसके परिणाम स्वरुप    माती मुख्यालय सभागार में सहकारिता क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी विधायक बिनोद कटियार ने अपने ही नामाराशी समिति के अध्यक्ष बिनोद कटियार को पटृटिका और माल्यार्पण कर सम्मानित कर भविष्य मे भी केवल सहकारिता विभाग ही नहीं वल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी योग्यतानुसार सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया श्री कटियार ने ये भी बताया कि ये युवा अध्यक्ष केवल अपने विकास खण्ड की समिति ही नहीं वल्कि जनपद की अन्य समितियों के विकास के लिए भी प्रयासरत है जो काबिले तारीफ है मेरी शुभकामनाएं सदैव साथ हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages